Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों को लगाने पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, वोट चोरी के लिए पिछले चार-पांच दिनों से दिल्ली में पब्लिक मूवमेंट चल रहा है.

    राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में भारी संख्या में लगाई गई पुलिस और सुरक्षा बलों को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि राजधानी को जेल क्यों बना दिया गया. लोगों को दिल्ली पहुंचने से रोक दिया गया. ट्रेन, बसों को रोका गया. दिल्ली को किला बना दिया गया. सब जगह पुलिस 20-30 हजार पुलिस वाले लगाए गए.

    हम चाहते हैं 20-30 हजार पुलिस वाले सड़क पर खड़े हों

    राहुल गांधी ने कहा कि हमारी योजना दूसरी है कि हम चाहते हैं 20 हजार, 30 हजार पुलिसवाले सड़क पर खड़े हों, हम चाहते हैं और ये सरकार बहुत बड़ी गलती कर रही है. म देश को दिखाना चाहते हैं कि सरकार ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रही है. राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ तो हम कह रहे हैं हमें इस्तीफा चाहिए, लेकिन असल में हम चाहते हैं वो उनका बचाव करें क्योंकि जितना वे उनका बचाव करेंगे आखिर में हम उनके कंट्रोलर के पास जाएंगे.

    पुलिस वाले पूछ रहे हैं हमसे हिंदुस्तान के युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा?

    कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि हमें रिपोर्ट मिल रही है कि जो पुलिस वाले हैं वे बड़े परेशान हैं. वो कह रहे हैं कि हमसे हिंदुस्तान के युवाओं को क्यों पिटवाया जा रहा है. पुलिस में सवाल पूछा जा रहा है कि हमें युवाओं को रोकने के लिए कहा जा रहा है और हमसे ही आरएसएस के लोगों को फ्री घूमने दिया जा रहा है. ये गृह मंत्रालय, दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और आईटीबीपी के अंदर ये सवाल पूछा जा रहा है.

    महिलाओं को मार रही आरएसएस की भीड़- राहुल गांधी

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि पुलिस कह रही है कि आरएसएस की भीड़ महिलाओं को मार रही है, एक तरफ हमें कहा जा रहा है कि हिंदुस्तान के जो देशभक्त युवा हैं उन्हें मारिए उनपर आप पैलेट गन चलाइए और दूसरी तरफ हमें कहा जा रहा है कि आरएसएस के युवा हैं, क्रिमिनल्स हैं गैंगस्टर्स हैं इनको आप छोडि़ए और युवाओं को इनसे पिटवाईए.

    हिंदुस्तान को हाईजैक करने वाले लोग एक तरफ

    राहुल गांधी ने कहा कि 50 प्रतिशत पुलिस वाले हमसे कह रहे हैं कि आप जो कर रहे हों वह सही है और आप करते जाओ. क्योंकि पुलिस, आईटीबीपी, सीआरपीएफ हिंदुस्तान की जनता, आप लोग सभी विपक्षी दल एक तरफ हैं, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोवाल, ज्ञानेश कुमार ईसी में चार पांच लोग जो वोट चोरी करा रहे हैं, जिन्होंने हिंदुस्तान को हाईजैक किया है वो एक तरफ हैं.

    हम आपको छोड़ेंगे नहीं ज्ञानेश कुमार जी- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा कि ये सब क्यों हो रहा है, क्योंकि हम ये सवाल पूछ जो रहे हैं जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछा, कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जी हम जानते हैं आपकी क्या हालत है हम जानते हैं कि आप रात को सो नहीं पा रहे, आप घबराइए नहीं हम आपको छोड़ेंगे नहीं. मैं आपको डायरेक्टली कह रहा हूं कि आप चुनाव आयुक्त के रूप में बचोगे नहीं क्योंकि लाखों-लाख लोग आपके व्यवहार के बारे में सवाल पूछ रहे हैं. और ये रुकेंगे नहीं क्योंकि आपके सामने भी लोग हैं और उन तक पहुंचने के लिए हमें आपको हटाना है.

    करोड़ों युवा लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं

    कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि चिंता मत कीजिए, हमारे पास आपके बारे में बहुत जानकारी है, हम आपके पिछले कामों को जानते हैं हम आपके भ्रस्टाचारों के बारे में जानते हैं. हम इंतजार कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि करोड़ों युवा हैं जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं,जो संविधान को अपना धर्म मानते हैं क्योंकि ये हिंदुस्तान की आवाज है, सब लोग इसे अपनी आवाज मानते हैं और इस पर आक्रमण हो रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब : परगट सिंह ने संभाली कांग्रेस की कमान, बोले-किसानों, युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ेगी पार्टी
    Next Article पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    Related Posts

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    October 12, 2026

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    October 12, 2026

    पंजाब : परगट सिंह ने संभाली कांग्रेस की कमान, बोले-किसानों, युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ेगी पार्टी

    October 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    When You Can Actually Withdraw WinSpirit Welcome Bonus Winnings

    दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में पूर्व आईएएस और बेटे ने यात्री को पीट-पीटकर मार डाला, गिरफ्तार

    पूर्वी अफ्रीका के जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में समाई, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत

    राहुल गांधी ने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, जारी रहेगा प्रदर्शन, RSS वाले महिलाओं को पीट रहे

    पंजाब : परगट सिंह ने संभाली कांग्रेस की कमान, बोले-किसानों, युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ेगी पार्टी

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किया बड़ा दावा : रूस-यूक्रेन के बीच तत्काल प्रभाव से लागू हुआ एनर्जी सीजफायर

    जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने,

    राजस्थान : बीजेपी के पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट विवाद में 80 लोगों पर हमले का आरोप

    फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सीजेपी से तोड़ा नाता, कहा- मेरा पार्टी से कोई संबंध नहीं

    Fantastische ervaringen en https://riverspins-belgium.com bieden veel plezier voor de winnende avonturier

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.