जेएनयू प्रकरण पर कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करेगी भाजपा महिला मोर्चा, प्रदर्शन की बनी रणनीति

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जेएनयू से जुड़े छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न मामले को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा सोमवार को बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय (तिलक पुस्तकालय) पर प्रदर्शन करेगा। भाजपा ने कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन की रणनीति तैयार की है।
प्रदर्शन की सफलता और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रविवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिला प्रभारी बबन गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलु मछुआ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
आभा महतो ने मामले पर कांग्रेस नेतृत्व से जवाबदेही तय करने की मांग की। भाजपा की ओर से संबंधित सांसद के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और सांसद पद से बर्खास्तगी की मांग उठाई जाएगी।
महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे कार्यकर्ता बिष्टुपुर के जी टाउन क्लब मैदान के पास जुटेंगे और वहां से कांग्रेस मुख्यालय तक मार्च निकालेंगे। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
बैठक में पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रूबी झा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला मंत्री रेणु सिन्हा, संगीता लोधी, नीनू कुदादा, सीमा जायसवाल, संध्या नंदी, मिनी सिंह, नामता मुक्ता, सीमा मंडल, गौरी कुमारी, गुलेश देवी, सीमा दास, संगीता शर्मा, मीणा शर्मा, मीणा राउत और प्रमिला देवी समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

