401 महिलाओं की कलश यात्रा से गूंजा काण्ड्रा
*काण्ड्रा एसकेजी कॉलोनी दुर्गापूजा समिति की प्लेटिनम जुबिली वर्ष पर 15 से 20 अक्टूबर तक होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
काण्ड्रा एसकेजी कॉलोनी स्थित श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से रविवार को 401 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ दुर्गोत्सव का शुभारंभ हुआ। कमेटी अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा के नेतृत्व में निकली यात्रा पूजा परिसर से काण्ड्रा बाजार होते हुए बांधकुली स्थित छोटा तालाब पहुंची। यहां विधिवत पूजा-अर्चना और कलश में जल भरने के बाद महिलाओं ने मां दुर्गा के मंदिर में जल अर्पित किया। मां शैलपुत्री की आराधना, जयकारों और भक्तिमय माहौल ने काण्ड्रा नगरी की धार्मिक आस्था को जीवंत कर दिया।
इस वर्ष कमेटी अपनी प्लेटिनम जुबिली भी मना रही है। अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा ने बताया कि 15 से 20 अक्टूबर तक जादू शो, झांकी, माता जागरण, आरती डांस, छऊ नृत्य और बच्चों के डिस्को कार्यक्रम होंगे। महाष्टमी पर खीर भोग तथा महानवमी पर खिचड़ी भोग और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मौके पर मुख्य संरक्षक सुधीर चंद्र महतो, सचिव के. दुर्गा राव, कोषाध्यक्ष चंदन प्रताप सिंह, गिरीश वार्ष्णेय, स्वाधीन चंद्र महतो, विजय तिवारी, साईं राव, हितेश वार्ष्णेय, राजू मंडल, विपिन वार्ष्णेय, साधन दास, राकेश वार्ष्णेय, के. त्रिनाथ राव, विनोद कुमार वार्ष्णेय, विष्णु पाल वार्ष्णेय, कृष्णा पाल वार्ष्णेय, विजय शुक्ला, जयपाल यादव, एम.के. सरदार और संजय नंदी उपस्थित रहे।

