Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप
    झारखंड

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    nizamBy nizamOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

     

    मगध-अम्रपाली क्षेत्र में अवैध कोयला खनन एवं चोरी के खिलाफ अभियान जारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चतरा: सीसीएल के मगध-अम्रपाली क्षेत्र में अवैध कोयला खनन एवं चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फुलबसिया साइडिंग के पीछे से करीब 50 टन अवैध रूप से जमा कोयला बरामद किया है। कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सीआईएसएफ यूनिट मगध-अम्रपाली की टीम क्षेत्र में निरीक्षण एवं निगरानी अभियान चला रही थी। इसी दौरान फुलबसिया साइडिंग के पीछे संदिग्ध रूप से बड़ी मात्रा में कोयला जमा पाया गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, बरामद कोयले की मात्रा करीब 50 टन बताई जा रही है। यह कार्रवाई सीआईएसएफ यूनिट मगध-अम्रपाली के सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार के निर्देश पर की गई। निरीक्षक एस.एन. व्यास के नेतृत्व में सीआईएसएफ टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए अवैध रूप से जमा कोयले का पता लगाया। सीआईएसएफ की इस कार्रवाई को मगध-अम्रपाली क्षेत्र में कोयला चोरी एवं अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बरामद कोयले के स्रोत और इसे जमा करने वाले लोगों के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान के लिए भी जांच जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय
    Next Article Best No KYC Crypto Casinos – What UK Players Need to Know

    Related Posts

    संघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय

    October 1, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर, झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 10,000 रुपयो का जुर्माना

    October 1, 2026

    आईजीएनसीए में सिंधु-सरस्वती सभ्यता पर अंतरराष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Online Crypto Casino Australia 2026: Fast Sign‑Up, Bonuses & Payments

    Best BetFury Alternatives Guide for UK Players – Bonuses, Payments & Mobile Apps

    Best No KYC Crypto Casinos – What UK Players Need to Know

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    संघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर, झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 10,000 रुपयो का जुर्माना

    आईजीएनसीए में सिंधु-सरस्वती सभ्यता पर अंतरराष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन

    डॉ. जटाशंकर पांडे ने उठाए जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल

    तीन माह बाद पर्यटकों के लिए खुला बेतला नेशनल पार्क, सांसद कालीचरण ने किया उद्घाटन

    ‘एक शाम गांधी के नाम’ में गांधी के विचारों को अपनाने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.