Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘नशा करें नाश’ नुक्कड़ नाटक से 1200 छात्राओं को नशामुक्ति का संदेश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘नशा करें नाश’ नुक्कड़ नाटक से 1200 छात्राओं को नशामुक्ति का संदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘नशा करें नाश’ नुक्कड़ नाटक से 1200 छात्राओं को नशामुक्ति का संदेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। गीता थिएटर माई भारत के अंतर्गत युवा मामले एवं खेल मंत्रालय से पंजीकृत युवा क्लब की ओर से साकची स्थित शारदामुनि कन्या मध्य/उच्च विद्यालय में ‘नशा करें नाश’ नुक्कड़ नाटक का मंचन कर नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 5 से 10 तक की 1200 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ताजदार आलम, संपूर्ण आश्रय सामाजिक संस्था की सुष्मिता शंकर और माई भारत पूर्वी सिंहभूम के जिला युवा अधिकारी मोंटू पतर ने विद्यार्थियों से संवाद किया। वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों से बचने तथा कला, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया।

    नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले पारिवारिक और सामाजिक नुकसान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं, शिक्षकों और उपस्थित लोगों ने ‘नशामुक्त विकसित भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रमिता चक्रवर्ती ने आयोजन के लिए गीता थिएटर माई भारत वॉलिंटियर्स का आभार जताया।

    ‘नशा करें नाश’ नुक्कड़ नाटक से 1200 छात्राओं को नशामुक्ति का संदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसट्टा और ड्रग्स के खिलाफ धालभूम क्लब में विचार क्रांति सम्मेलन आज
    Next Article 59 साल का सफर: गौरव की तस्वीरों के साथ जमीनी हकीकत पर भी चर्चा जरूरी, 60वें वर्ष में प्रवेश कर रही UCIL से 7 बड़े सवाल

    Related Posts

    आईजीएनसीए में सिंधु-सरस्वती सभ्यता पर अंतरराष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन

    October 1, 2026

    डॉ. जटाशंकर पांडे ने उठाए जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 1, 2026

    तीन माह बाद पर्यटकों के लिए खुला बेतला नेशनल पार्क, सांसद कालीचरण ने किया उद्घाटन

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईजीएनसीए में सिंधु-सरस्वती सभ्यता पर अंतरराष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन

    डॉ. जटाशंकर पांडे ने उठाए जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल

    तीन माह बाद पर्यटकों के लिए खुला बेतला नेशनल पार्क, सांसद कालीचरण ने किया उद्घाटन

    ‘एक शाम गांधी के नाम’ में गांधी के विचारों को अपनाने पर जोर

    गांधी जयंती पर स्कूली बच्चों ने दी श्रद्धांजलि, क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    भाजपा के चार प्रखंडों में ‘सेवा सेतु शिविर’, जनसमस्याएं सुनकर समाधान का प्रयास

    एक साथ जुटे अधिकारी-कर्मी, श्रमदान से प्रखंड-अनुमंडल परिसर की सफाई

    बलान नदी में डूबने से राकेश की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    टायो कॉलोनी में आदिवासी युवक से मारपीट, अपहरण के प्रयास का आरोप

    स्वच्छता ही सेवा के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.