Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दौलतपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    दौलतपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दौलतपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
    नल-जल, पीडीएस, आंगनबाड़ी, सोलर लाइट व विद्यालयों की व्यवस्था का लिया जायजा
    राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने दौलतपुर पंचायत में संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. टीम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संदीप कुमार, जीविका के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश कुमार तथा मनरेगा डीआरडीए के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह शामिल थे. जांच टीम ने पंचायत में जन वितरण प्रणाली की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, हर घर नल-जल योजना, सौर ऊर्जा योजना, पंचायत सरकार भवन तथा विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और मौके पर उसकी उपयोगिता का जायजा लिया. विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने तथा उन्हें प्रभावी एवं सरल तरीके से पढ़ाने के निर्देश दिये गये. अधिकारियों ने शिक्षण कार्य को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिये. वहीं नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के साथ ही गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पंचायत में विभिन्न योजनाओं और संस्थानों की स्थिति की जांच की गयी है. जांच के दौरान मिली कमियों एवं सुझावों को शामिल करते हुए जांच प्रतिवेदन वरीय अधिकारियों को भेजा जायेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंचायतो में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य जाँच। बीहट।यदुनंदन।
    Next Article महिलाओं की आत्मनिर्भरता से मजबूत होगा समाज : संजीव सरदार

    Related Posts

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    October 1, 2026

    संघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय

    October 1, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर, झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 10,000 रुपयो का जुर्माना

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Online Crypto Casino Australia 2026: Fast Sign‑Up, Bonuses & Payments

    Best BetFury Alternatives Guide for UK Players – Bonuses, Payments & Mobile Apps

    Best No KYC Crypto Casinos – What UK Players Need to Know

    फुलबसिया साइडिंग के पीछे 50 टन अवैध कोयला बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

    संघमित्रा कोल परियोजना के एनओसी को ले ग्रामीणों की बैठक में ली हैं कई निर्णय

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर, झारखंड हाई कोर्ट ने लगाया 10,000 रुपयो का जुर्माना

    आईजीएनसीए में सिंधु-सरस्वती सभ्यता पर अंतरराष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन

    डॉ. जटाशंकर पांडे ने उठाए जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सवाल

    तीन माह बाद पर्यटकों के लिए खुला बेतला नेशनल पार्क, सांसद कालीचरण ने किया उद्घाटन

    ‘एक शाम गांधी के नाम’ में गांधी के विचारों को अपनाने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.