ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर बाइक सवार घायल
राष्ट्र संवाद संवाददाता, चांडिल
कान्दरबेड़ा-दोमुहानी सड़क पर पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक के समीप गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोकने के प्रयास में बाइक सवार धीरेंन प्रमाणिक घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बचने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही कार से टकरा गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल को उसी कार से चांडिल अस्पताल भेजा गया। कांग्रेस नेता अरुण बागड़िया ने वाहन जांच के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखने की मांग की।

