गम्हरिया सिटी स्टाईल के पास से बाइक चोरी
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
गम्हरिया क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। कुंजन कुमार ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत देकर चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 23 सितंबर की शाम करीब 6:06 बजे वह अपनी हीरो स्प्लेंडर 110 सीसी मोटरसाइकिल से गम्हरिया स्थित सिटी स्टाईल के पास पहुंचे थे। उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और कुछ काम से वहां चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।
कुंजन कुमार ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। शिकायत में चोरी हुई बाइक का रंग नीला-काला और रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच05बीक्यू6071 बताया गया है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर बाइक बरामद करने तथा चोरी में शामिल व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर आदित्यपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

