विधायक संजीव सरदार ने तृषा के परिजनों को बंधाया ढांढस
*ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के असामयिक निधन पर जताया गहरा शोक*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन की सूचना मिलने के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार एमजीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक संजीव सरदार ने तृषा सिंह के असामयिक निधन को अत्यंत पीड़ादायक और हृदय को झकझोर देने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि एक मां से उसकी बेटी को छीन लेने वाला दुःख कितना गहरा होता है, इसे शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। एक अभिभावक के रूप में इस अपूरणीय क्षति की कल्पना मात्र से मन व्यथित हो उठता है।
उन्होंने शोकाकुल परिवार और उनके साथ खड़े सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने दिवंगत तृषा सिंह समेत सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

