पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने समझाया
मंसूरचक बेगूसराय
प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख जलस देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया। स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता की उपस्थिति बैठक का संचालन बीडीओ रागिनी ने किया बैठक में शुरू होते ही अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आपसी कहासुनी खुब चला। बैठक में सीओ नेहा कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किरण मंडल , सीडीपीओ महताब ग्यास उपस्थित थे समसा एक पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार राय ने वार्ड संख्या 11/12 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण करवाने और अन्य मामलों को जोरदार ढंग से उठाया।समसा दो पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने पंचायत सरकार भवन निर्माण में गड़बड़ी ठिकेदार द्वारा किये जाने,नल जल योजना में सुधार करने की जरूरत बताया, उन्होंने सुखा नशा फैलने की भी चर्चा करते हुए कहा कि प्रशासन को सुखा नशा फैलने से रोकने के लिए पहल समाजिक स्तर पर करना चाहिए,साठा पंचायत की मुखिया नासरीन प्रवीण ने पंचायत संबंधित मामले को रखा । गणपतौल पंचायत की मुखिया हीरा कुमारी ने बैठक में गणपतौल पंचायत की समस्यायों से रूबरू कराया, गोविंदपुर दो पंचायत के मुखिया राममूर्ति चौधरी, पंचायत समिति सदस्य चन्द्रहास सिंह,रौशन लाल, स्मिता प्रियदर्शी,उषा देवी, शमशेर आलम , सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे। पीएचडी कविता त्रिपाठी, विधुत विभाग के जेई हर्ष कुमार मौर्य, स्वास्थ्य प्रबंधक सौरभ सुमन, प्रखंड नाजिर अमित कुमार झा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। विधायक सुरेंद्र मेहता ने सदन में उपस्थित सभी सदस्यों से कहा कि आप सभी सम्मानित है और अपने क्षेत्र का विकास करने के लिए चूना गया है उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरत होगा साथ खड़े रहेंगे। मुखिया दिनेश कुमार राय सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट संबंधित मामला उठाया जिस पर विधायक ने ठिकेदार को सदन से ही फोन पर समझाया और सही तरीके से काम करने का सुझाव दिया है।

