जायंट्स वीक के चौथे दिन कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जायंट्स वीक के चौथे दिन बर्मामाइंस स्थित कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित कर 60 से अधिक जरूरतमंदों के बीच नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करना और समाज में सेवा व मानवता की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम को ग्रुप अध्यक्ष जगत विजय सिंह ने प्रायोजित किया। आयोजन को सफल बनाने में पूर्व अध्यक्ष डॉ. हरे श्याम, अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह, सुप्रियो मजूमदार, बीएनपी गुप्ता, सतीश खंडेलवाल, संजय शर्मा सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि जायंट्स वीक के तहत लगातार समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

