करीम सिटी कॉलेज में रोटरी का निःशुल्क कैंप, 17 मरीज चिन्हित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज, साकची में रोटरी के छह क्लबों की ओर से गिफ्ट ऑफ लाइफ और प्रोजेक्ट मुस्कान के तहत निःशुल्क स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। कैंप में करीब 150 लोगों की जांच हुई, जिसमें दिल में छेद के 10 और कटे होंठ-तालु के 7 मरीज चिन्हित किए गए।

हृदय रोग से चिन्हित बच्चों की सर्जरी रोटरी द्वारा निःशुल्क कराई जाएगी, जबकि कटे होंठ एवं तालु के मरीजों का ऑपरेशन कोलकाता में कराया जाएगा। कैंप में ऐसे दो बच्चे भी पहुंचे, जिनकी दो वर्ष पूर्व इसी अभियान से हृदय सर्जरी हुई थी और अब वे स्वस्थ हैं।

