11 किलो के लड्डू की नीलामी, जरूरतमंदों की मदद में खर्च होगी राशि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: किताडीह बॉयज क्लब की ओर से इस वर्ष भी गणेशोत्सव के अवसर पर विशाल लड्डू की नीलामी का आयोजन किया गया । क्लब पिछले आठ वर्षों से लगातार इस अनूठी परंपरा का निर्वहन कर रहा है। इस बार भगवान गणेश को अर्पित 11 किलो के विशेष लड्डू की बोली लगाई गई , जिससे प्राप्त होने वाली राशि समाजसेवा के कार्यों में खर्च की जाएगी।
अध्यक्ष बंटी सिंह ने बताया कि जब इस परंपरा की शुरुआत हुई थी, तब पहली बार लड्डू की बोली मात्र 500 रुपये में लगी थी। समय के साथ लोगों की आस्था और सहभागिता बढ़ती गई। पिछले चार वर्षों से लड्डू की बोली 50 हजार रुपये से अधिक में लग रही है। वर्ष 2025 में आयोजित नीलामी में 11 किलो के लड्डू की सबसे ऊंची बोली 70 हजार रुपये लगी थी।
क्लब का कहना है कि नीलामी से प्राप्त राशि का उपयोग जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता के लिए किया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, जरूरतमंद बच्चों तथा सामाजिक कार्यों में इस राशि का उपयोग कर क्लब समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। यही वजह है कि इस आयोजन को स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिलता रहा है।
क्लब पदाधिकारियों के अनुसार इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणेश भक्तों के नीलामी में भाग ली क्लब के सदस्यों का मानना है कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा का यह प्रयास लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए प्रेरित करता है और यही इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता है। इस बार किताडीह के ही रहने वाले राम महतो ने 71000 पूरी लगाकर इस लड्डू को लिया राम महतो ने का कि लड्डू की बहुत मानता है इसीलिए हमने 71000 बोलो लगाकर इस लड्डू को लिया है

