Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में विशेष आयोजन, 76 बटुकों ने गंगा तट पर किया अनुष्ठान
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में विशेष आयोजन, 76 बटुकों ने गंगा तट पर किया अनुष्ठान

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में विशेष आयोजन, 76 बटुकों ने गंगा तट पर किया अनुष्ठान

    वाराणसी, 17 सितंबर (भाषा) वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी हो रही है जिनमें में गुजरात के वडनगर तक मोटरसाइकिल यात्रा और 76 युवा पुरोहितों द्वारा प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना के लिए गंगा की विशेष पूजा-अर्चना मुख्य आयोजन हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी ने धार्मिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस दौरान 76 ‘बटुकों’ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा तट पर अनुष्ठान किए।

    पुरोहितों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नरेन्द्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में शामिल कई लोग हाथों में मोदी की तस्वीर लिये देखे गए।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    तिवारी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा, आध्यात्मिक आस्था और जनकल्याण पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा, ‘‘इसके तहत 76 बटुकों ने मां गंगा का दुग्ध अभिषेक किया और प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य तथा दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।’’

    उन्होंने कहा कि काशी की धार्मिक-आध्यात्मिक परंपराओं में गंगा का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गंगा की पूजा-अर्चना करना तथा मोदी के लंबे तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करना शहर की आस्था और परंपराओं से जुड़ा हुआ है।

    प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की।

    सिंह ने मंदिर परिसर में संवाददाताओं से कहा कि वे सभी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर प्रार्थना करने आए थे और उन्होंने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

    नायडू ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा कि काशी में मोदी का जन्मदिन मनाकर उन्हें काफी खुशी हो रही है और उन्होंने काशी को एक ऐतिहासिक शहर बताया।

    उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज उनका बहुत सम्मान है।

    नायडू ने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही, उनके नेतृत्व में देश और अधिक विकसित राष्ट्र बनेगा।’’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय निवासी शामिल हुए।

    वाराणसी में दिनभर में कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा राज्य के कई मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।

    कार्यक्रमों का एक प्रमुख आकर्षण वाराणसी से गुजरात में नरेन्द्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर तक की ‘सेवा संकल्प’ मोटरसाइकिल यात्रा है जिसके तहत करीब 500 लोग 250 मोटरसाइकिलों पर यह यात्रा करेंगे।

    मोटरसाइकिल यात्रा शुरू होने से पहले इसमें शामिल 51 सेवा स्वयंसेवक ललिता घाट पहुंचेंगे और गंगाजल लेकर पूजा-अर्चना तथा जलाभिषेक के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे।

    यह मोटरसाइकिल यात्रा उत्तर प्रदेश के 50 जिलों से होकर गुजरेगी जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे व्यापक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाकाल सेवा संस्था के तत्वावधान में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भजन संध्या एवं महाप्रसाद का आयोजन
    Next Article भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी, उनके 25 वर्ष की सेवा को बेजोड़ और बेमिसाल बताया

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.