Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र के रहड़गोड़ा में बुधवार को एक राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में राशन दुकानदार प्रकाश कुमार घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

    मंगलवार को रहड़गोड़ा निवासी सिद्धनाथ सिंह के घर में चोरी का प्रयास करते हुए करण कामत उर्फ कटप्पा को स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर उसे परसुडीह पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले को लेकर थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने रात में ही आरोपी को छोड़ दिया। आरोप है कि थाना से छूटने के बाद बुधवार क़ो करण कामत ने राशन दुकानदार प्रकाश कुमार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में प्रकाश कुमार की पीठ पर गंभीर चोट आई और वे घायल हो गए।

    घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती, तो दोबारा ऐसी घटना नहीं होती। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

    घायल प्रकाश कुमार ने आरोप लगाया कि करण कामत क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। उनके अनुसार रहड़गोड़ा, बड़ीगोड़ा और जोजोबेड़ा समेत आसपास के इलाकों में लंबे समय से चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं।

    वहीं, स्थानीय मुखिया हेमंत खालको ने बताया कि छह मई को सिद्धनाथ सिंह के घर से नकदी और सोने के आभूषण चोरी हो गए थे। मंगलवार को जब उसी घर में दोबारा चोरी का प्रयास किया गया, तब परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने करण कामत को पकड़ लिया था।

    फिलहाल घायल दुकानदार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दूसरी ओर, आरोपी करण कामत के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है।

    चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंचायत समिति की बैठक स्थगित: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने मांगा स्पष्टीकरण
    Next Article चौकीदार रामविनय पासवान के असामयिक निधन पर शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि

    Related Posts

    खोदावंदपुर थाना के चार सअनि बने पुलिस अवर निरीक्षक: बिहार पुलिस मुख्यालय ने दी प्रोन्नति

    September 16, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-93 की सहायिका विभा कुमारी ने दिया इस्तीफा, राष्ट्र संवाद की खबर का असर

    September 16, 2026

    हिना देवी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गोतनी से विवाद के बाद बैंक से लौटकर कमरे में लगाया फंदा

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खोदावंदपुर थाना के चार सअनि बने पुलिस अवर निरीक्षक: बिहार पुलिस मुख्यालय ने दी प्रोन्नति

    आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-93 की सहायिका विभा कुमारी ने दिया इस्तीफा, राष्ट्र संवाद की खबर का असर

    हिना देवी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गोतनी से विवाद के बाद बैंक से लौटकर कमरे में लगाया फंदा

    पुलिस महकमे में फेरबदल, भगवानपुर-बखरी के बीच चार-चार पुलिसकर्मियों की अदला-बदली

    बलान में आया पानी, साथ आई दुर्गंध, रातभर परेशान रहे नदी किनारे बसे लोग

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

    चौकीदार रामविनय पासवान के असामयिक निधन पर शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि

    परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप

    पंचायत समिति की बैठक स्थगित: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने मांगा स्पष्टीकरण

    बखरी के गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले का उद्घाटन, गन्ना मंत्री ने किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.