डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रोहतास जिला के डेहरी स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है तथा आपत्तिजनक स्थिति में चार महिलाओं तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। बता दे की डेहरी के स्टेशन रोड के ‘अनीस होटल’ में डेहरी के एसडीएम निलेश कुमार ने छापामारी की। इसके बाद अफरातफरी मच गई। प्रशासन को सूचना मिली थी की डेहरी के स्टेशन रोड में संचालित कई होटलों में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। इसी सूचना पर जब कार्रवाई की गई तो अनीश होटल से चार महिलाओं को पकड़ा गया। साथ ही संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने होटल के प्रबंधक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। एसडीएम निलेश कुमार का कहना है कि जिन महिलाओं को पकड़ा गया है। उन लोगों का आईडी कार्ड होटल में नहीं लिया गया था। साथ होटल का जो रजिस्टर है, वह भी अद्यतन नहीं है। बता दे की स्टेशन रोड स्थित कई होटल में छापामारी की गई, जिसमें कई अनियमितता सामने आई है।

