Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा के समीप मंगलवार शाम एक युवक के साथ मारपीट कर लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और नकदी लूट लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार टेल्को के प्रेमनगर रोड नंबर-2 निवासी अविनाश कुमार अपने बेटे को ट्यूशन से लेने के लिए गोलमुरी गुरुद्वारा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 7:15 बजे दो अज्ञात युवक उनके पास आए और जबरन उनकी जेब में हाथ डालने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
    पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने उनकी जेब से करीब 26 हजार रुपये नकद निकाल लिए। इसके अलावा उनके गले से सोने की चेन और हाथ से सोने का ब्रेसलेट भी छीन लिया। अविनाश कुमार ने बताया कि लूटी गई सोने की चेन की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये तथा ब्रेसलेट की कीमत करीब छह लाख रुपये है। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 8.5 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी की लूट हुई है।
    घटना के बाद अविनाश कुमार ने इसकी सूचना गोलमुरी थाना को दी और उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाढ़ में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन
    Next Article बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    Related Posts

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    September 17, 2026

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    September 17, 2026

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *चाईबासा से निकली कारोबारी कहानी, देश के धनकुबेरों की सूची में रुंगटा बंधु*

    भगवान विश्वकर्मा : सृष्टि के प्रथम शिल्प एवं वास्तुकार

    *(प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विशेष )*

    BRICS की तस्वीरों से बेचैन अमेरिका? भारत पर 100% टैरिफ की धमकी के पीछे बदलती विश्व राजनीति

    हिंदी साहित्य में संस्मरण विधा अत्यंत दुर्लभ

    लोक-कला और कलाकार का संघर्ष

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.