
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बागबेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात जगन्नाथपुर मोड़ के पास छापेमारी कर एक बोलेरो वाहन से देसी अवैध शराब के 11 बोरे बरामद किए। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बोलेरो से अवैध देसी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें शराब बरामद हुई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

