Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो चौक में गांव-देहात से रोज काम की तलाश में मानगो पहुंचते हैं मजदूर, सुविधाओं को लेकर बिदू चंदन ट्रस्ट ने मेयर सुधा गुप्ता को सौंपा आवेदन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो चौक में गांव-देहात से रोज काम की तलाश में मानगो पहुंचते हैं मजदूर, सुविधाओं को लेकर बिदू चंदन ट्रस्ट ने मेयर सुधा गुप्ता को सौंपा आवेदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो चौक में गांव-देहात से रोज काम की तलाश में मानगो पहुंचते हैं मजदूर, सुविधाओं को लेकर बिदू चंदन ट्रस्ट ने मेयर सुधा गुप्ता को सौंपा आवेदन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर , 12 सितंबर 2026: गांव-देहात से बड़ी संख्या में मजदूर हर सुबह काम की तलाश में मानगो पहुंचते हैं। इन मजदूरों की बुनियादी सुविधाओं और उनके अधिकारों को लेकर बिदू चंदन ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने आज मानगो की मेयर सुधा गुप्ता से मुलाकात कर एक आवेदन सौंपा।

    ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि मजदूरों के हित में संस्था लगातार काम कर रही है। मजदूरों को उनके अधिकारों और श्रम कानूनों की जानकारी, लेबर कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड तथा मजदूरों के लिए उपलब्ध अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक एवं सहयोग करने का प्रयास किया जाता है।

    ट्रस्ट ने कहा कि जिन स्थानों पर गांव-देहात से मजदूर रोज सुबह काम की तलाश में पहुंचते हैं, वहां उनके लिए शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। साथ ही मजदूरों से बातचीत करने, उनकी समस्याएं सुनने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए ट्रस्ट के पास कोई निर्धारित स्थान नहीं है।

    प्रतिनिधियों ने मेयर से मांग की कि मानगो नगर निगम की ओर से मजदूरों के आने-जाने वाले किसी उपयुक्त स्थान पर ट्रस्ट के लिए एक जगह सुनिश्चित की जाए, ताकि वहां मजदूरों के हित में नियमित रूप से जागरूकता एवं सहायता संबंधी कार्य किए जा सकें।

    मेयर सुधा गुप्ता ने ट्रस्ट के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि आवेदन में की गई मांगों पर समुचित कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा।

    ट्रस्ट ने उम्मीद जताई कि नगर निगम की ओर से मजदूरों की बुनियादी सुविधाओं और उनके अधिकारों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक पहल की जाएगी।

    मुलाक़ात करने वालों में ट्रस्ट के शिवानी मार्डी, मैय्या सोरेन, सिमोती बेसरा, मोहिनी सोरेन, सुनील हेब्रम, दीपक रंजीत चमन सिंह उपस्थित थे.

    मानगो चौक में गांव-देहात से रोज काम की तलाश में मानगो पहुंचते हैं मजदूर सुविधाओं को लेकर बिदू चंदन ट्रस्ट ने मेयर सुधा गुप्ता को सौंपा आवेदन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाताओं ने कौशल दक्षता प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, 49 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
    Next Article सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर का राजेश शुक्ल ने किया अभिनंदन

    Related Posts

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश

    September 12, 2026

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत को वैश्विक व्यापार शक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : सोंथालिया

    September 12, 2026

    तुलसी भवन में हिन्दी शिक्षक कार्यशाला, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर, सभी प्रखंडों में रक्तदान शिविर लगाने का निर्देश

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत को वैश्विक व्यापार शक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : सोंथालिया

    तुलसी भवन में हिन्दी शिक्षक कार्यशाला, अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

    सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर का राजेश शुक्ल ने किया अभिनंदन

    मानगो चौक में गांव-देहात से रोज काम की तलाश में मानगो पहुंचते हैं मजदूर, सुविधाओं को लेकर बिदू चंदन ट्रस्ट ने मेयर सुधा गुप्ता को सौंपा आवेदन

    माताओं ने कौशल दक्षता प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, 49 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

    आकांक्षी जिला कार्यक्रम में गिरिडीह की 77वीं डेल्टा रैंकिंग, केंद्रीय प्रभारी ने सुधार के दिए निर्देश

    सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम

    कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद

    बाड़ा पेठिया में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.