विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर टीएमएच ने चलाया जागरूकता अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 10 सितंबर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के मनोचिकित्सा विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत, सामाजिक झिझक कम करने और समय पर मदद लेने के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।
इस दौरान ‘लेट्स टॉक: मेंटल हेल्थ बियॉन्ड द हैशटैग्स’ विषय पर युवाओं के लिए पैनल चर्चा हुई, जिसमें मानसिक तनाव, आत्महत्या के चेतावनी संकेत और समय पर सहायता लेने पर चर्चा की गई। शाम को टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए ‘मेंटल हेल्थ मैटर्स’ ऑनलाइन चर्चा आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. विनिता सिंह, जीएम (मेडिकल सर्विसेज), टाटा स्टील ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है और मदद मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि मजबूती की निशानी है।

