Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मंगलवार को नवनिर्मित कैथ लैब का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. इसके शुरू होने से अब अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित जांच और आधुनिक उपचार की सुविधाओं का विस्तार होगा. राज्यपाल ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए चेयरमैन मदन मोहन सिंह के योगदान की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि कम समय में मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने जिस तरह अपनी सुविधाओं का विस्तार किया है, वह सराहनीय है. चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने कहा कि संस्थान ने आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं रियायती दर पर उपलब्ध कराने का जो वादा किया था, वह अब मूर्त रूप ले रहा है. कैथ लैब शुरू होने से हृदय रोगियों के इलाज की दिशा में अस्पताल ने महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है.

    उन्होंने बताया कि समूह का अगला लक्ष्य टाटा-रांची नेशनल हाईवे पर तैयार हो रहे मेडिकल कॉलेज अस्पताल को वर्ष 2027 में शुरू करना है. गौरतलब है कि 800 से अधिक बेड वाले इस अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सहित विभिन्न चिकित्सा विभाग संचालित हैं. मेडिकल कॉलेज में MBBS की 100 सीटें हैं. कैथ लैब शुरू होने से आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां और आसपास के हृदय रोगियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद है. कार्यक्रम में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, एसपी मनोज स्वर्गियारी, प्राचार्य प्रो. डॉ. केदार नाथ सिंह सहित संस्थान के चिकित्सक, कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

    आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, कहा- डिग्री के साथ चरित्र और संस्कार भी जरूरी
    Next Article भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    Related Posts

    पंप हाउस से पीतल का चेक वाल्व चोरी, 1140 क्वार्टरों में पानी की आपूर्ति ठप

    September 8, 2026

    10 माइल होटल गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, सिंटू सिंह गिरफ्तार

    September 8, 2026

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पंप हाउस से पीतल का चेक वाल्व चोरी, 1140 क्वार्टरों में पानी की आपूर्ति ठप

    10 माइल होटल गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, सिंटू सिंह गिरफ्तार

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सीबीआई जांच की मांग

    आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, कहा- डिग्री के साथ चरित्र और संस्कार भी जरूरी

    जमशेदपुर में आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, 10 सितंबर को समापन कार्यक्रम

    छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लो, वरना सड़क से सदन तक होगा आंदोलन: अभय सिंह

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : परविंदर सिंह

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.