Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : परविंदर सिंह
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : परविंदर सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : परविंदर सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी का असामयिक निधन पूरे झारखंड के लिए अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है।
    जिला अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री के रूप में स्व: सोनू जी एक सक्रिय, संवेदनशील एवं कर्मठ राजनेता के तौर पर अपने विभागों की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते रहे। वे जनसमस्याओं के प्रति हमेशा सजग रहते थे और आम जनता की समस्याओं पर उनकी पैनी नजर रहती थी। जनता से जुड़े मुद्दों को समझना और उनके समाधान के लिए पहल करना उनके राजनीतिक जीवन की महत्वपूर्ण विशेषता रही।
    उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन एवं उनकी समस्याओं को भी स्वः सोनू जी ने गंभीरता से समझा और संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक कदम उठाने का प्रयास किया। उनका यह व्यवहार उनके जनसरोकार और युवा वर्ग के प्रति उनकी संवेदनशील सोच को दर्शाता है।
    श्री परविंदर सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी का यूं अचानक हम सभी को छोड़कर चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। वे अब हमारे बीच भौतिक रूप से नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्य और उनकी सरल एवं संवेदनशील कार्यशैली हमेशा स्मरणीय रहेगी।
    जिला कांग्रेस कमेटी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
    इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन खान, प्रदेश सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, मनोज कुमार सिंह, संजय यादव, अमरजीत नाथ मिश्र, उदय कुमार सिंह, अंसार खान, आशुतोष सिंह, रंजीत सिंह, अतुल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, रंजीत झा, नलिनी सिन्हा अध्यक्ष महिला, कौशल प्रधान, हरिराम टुडू, अजय शर्मा, शत्रुघ्न महतो, अली रजा खान, नमिता सिंह, फैयाज आलम अंसारी, मेहबूब, जेन-जी मो. हसन खान कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद एवं सभी पदाधिकारीगणों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली अर्पित किया।

     

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा
    Next Article छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लो, वरना सड़क से सदन तक होगा आंदोलन: अभय सिंह

    Related Posts

    आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा

    September 8, 2026

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, कहा- डिग्री के साथ चरित्र और संस्कार भी जरूरी

    September 8, 2026

    जमशेदपुर में आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, 10 सितंबर को समापन कार्यक्रम

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, कहा- डिग्री के साथ चरित्र और संस्कार भी जरूरी

    जमशेदपुर में आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, 10 सितंबर को समापन कार्यक्रम

    छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लो, वरना सड़क से सदन तक होगा आंदोलन: अभय सिंह

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : परविंदर सिंह

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, चंद घंटे में रांची पुलिस ने किया सकुशल बरामद

    तांबे की कीमतों ने तोड़ा ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड, जानें भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.