शिक्षा मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू के निधन को कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन ने बताया अपूरणीय क्षति
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड के शिक्षा मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर कोल्हान ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह पन्नू एवं प्रेस प्रवक्ता राजेश कुमार झा ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री का निधन राज्य के लिए बड़ी क्षति है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण कदमों को विभाग और प्रदेश की जनता वर्षों तक याद रखेगी।
उन्होंने कहा कि सुदीब्य कुमार सोनू स्वच्छ छवि, सौम्य स्वभाव और लोगों की समस्याओं को सुनकर उस पर अमल करने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से झारखंड के छात्र, युवा और आम जनता को अपूरणीय क्षति हुई है।

