राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर ईचागढ़ की विधायक सविता महतो एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई रविवार को गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचे। दोनों विधायकों ने दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
विधायक सविता महतो ने कहा कि सुदिव्य कुमार का निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और समर्पित जनसेवक थे, जिनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। इस दौरान घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहन कर्मकार एवं केंद्रीय सदस्य काबलू महतो ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

