नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर रोज की तरह चल रहा है अवैध लॉटरी का कारोबार,कब होगी कार्रवाई?
निजाम खान
जामताड़ा: सूत्र से ऐसी खबर सामने आ रही है कि नाला थाना मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर राजू डोकानिया और बबलू डोकनिया रोज की तरह आज भी अवैध लॉटरी का कारोबार खुलेआम चला रहा है।इसे ना तो प्रशासन का कोई खौफ है और ना ही कानून का कोई भय है।कल भी इन दोनों व्यक्ति का अवैध लॉटरी बेचते हुए तस्वीर हमने दिखाया था पर अब तक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुआ। ऐसे में प्रशासन को चाहिए मामले की जांच कर तुरंत इस गतिविधि पर रोक लगाया जाए और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उक्त फोटो कल मेरे द्वारा स्ट्रिंग ऑपरेशन करते हुए लिया गया है।

