Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।
    धर्म मेहमान का पन्ना संपादकीय

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    मात यशोदा ने किया, पालन-पोषण प्यार॥
    तारे सबकी आँख के, गोकुल के हैं लाल।
    माखन-मिश्री संग रचे, नटखट नए कमाल॥
    आततायी कंस का, अंत किया तत्काल।
    ब्रज में छाया हर्ष फिर, गूँजे जय-जयकार॥
    चमत्कार कर नित नए, खत्म करे सब क्लेश।
    प्रेम, धर्म और सत्य का, देते शुभ संदेश॥
    राधा अद्भुत प्रीत की, देती एक मिसाल।
    मीरा कान्हा की हुई, प्रेमिका इक बेहाल॥
    बाँधे जब है द्रौपदी, कृष्ण को रक्षासूत्र।
    कृष्ण सखा बन लाज रख, निभाया प्रेम-पवित्र॥
    अर्जुन के बन सारथी, दिया धर्म का ज्ञान।
    दूर किए संशय सब, गीता का वरदान॥
    कर्म करो निष्काम तुम, यही कृष्ण का ज्ञान।
    धर्म, प्रेम और सत्य से, ऊँचा हो इंसान॥
    कान्हा केवल नाम ना, जीवन का आधार।
    प्रेम बाँटकर जगत में, कर दो सुख-संसार॥
    जन्माष्टमी के पर्व पर, यही रहे अरमान।
    हर मन में कृष्ण बसे, हर घर बने महान॥
    डॉ. सत्यवान सौरभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य
    Next Article 290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    Related Posts

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    September 4, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    290 करोड़ के कथित बैंक लोन फ्रॉड में इडी की बड़ी कार्रवाई, कोहिनूर पावर से जुड़े 11 ठिकानों पर छापेमारी

    घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार।

    भारत और बेल्जियम संबंधों की नई इबारत: अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

    शिक्षक दिवस- 5 सितम्बर, 2026

    पुस्तक समीक्षा: ‘समय के साथ’ – आनंद सिंह के लेखों का संग्रह, एक जरूरी किताब

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.