कोडरमा में पिता पर 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
कोडरमा जिले के सदर थाना अंतर्गत एक पिता पर अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने कोडरमा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता अरविंद बर्णवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामले को लेकर पीड़िता की मां ने कोडरमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। दिए गए आवेदन के अनुसार 31 अगस्त की अपराह्न जब पीड़िता की मां अपने काम पर गई हुई थी, वहीं उनकी पुत्री और पति घर पर अकेले थे। इसी दौरान पीड़िता के पिता अरविंद बरनवाल ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। इसके पश्चात हैवान पिता ने अपनी पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर उसे डराते हुए किसी से भी इस बात की चर्चा न करने की बात कही।
इधर घटना के पश्चात पीड़िता की मां ने सारी बातें अपने मायके वालों को बताते हुए उन्हें कोडरमा बुलाया था। वहीं दो सितंबर को जब मायके वाले कोडरमा आए तो पीड़िता की मां उनके साथ कोडरमा थाना में जाकर अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कर अपने पति को कठोर से कठोर सजा दिलाने की भी बात की थी।
पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर भेजा जेल
इधर मामले को लेकर कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आलोक में अरविंद बर्णवाल के विरुद्ध पॉक्सो का मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।

