दिनदहाड़े ज्वेलर्स दुकान में डकैती, फायरिंग कर लाखों के जेवर ले उड़े 3 बदमाश..
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पाकुड़ के अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में बुधवार को तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। पल्सर बाइक से पहुंचे अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।अपराधियों ने दुकानदार आकाश वर्मा पर दो गोलियां चलाईं, लेकिन उन्होंने झुककर अपनी जान बचाई। पीछा करने पर बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की और बासमती-डूमरघट्टी की ओर भाग निकले।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। एसपी अनुदीप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर विशेष टीम गठित कर जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया।

