धनबाद स्टेशन पर 130 लीटर शराब-बीयर बरामद, 6 बैग और 2 थैले जब्त
राष्ट्र संवाद संवाददाता
धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 13051 के जनरल कोच से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की अंकित कीमत करीब 38,160 रुपये बताई गई है।
आरपीएफ टीम को ट्रेन के पीछे वाले जनरल कोच में 6 बैग और 2 थैले संदिग्ध हालत में मिले। यात्रियों से पूछताछ के बावजूद किसी ने सामान पर अपना दावा नहीं किया। तलाशी लेने पर बैग और थैलों से शराब व बीयर बरामद हुई।
बरामद बोतलों और केन पर ‘FOR SALE IN WB ONLY’ लिखा था। आरपीएफ ने गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर ली। मामले में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जब्त शराब को धनबाद उत्पाद विभाग को सौंपा जाएगा।

