Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला दिवस के अवसर पर उपायुक्त नैंसी सहाय का संदेश
    Breaking News झारखंड

    महिला दिवस के अवसर पर उपायुक्त नैंसी सहाय का संदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Nizam Khan
    *■ महिला दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय का संदेश….*
    ==================
    *■ महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नारी को समाज में एक सम्मानित स्थान दिलाना और स्वयं में निहित शिक्तियों से उनका परिचय कराना है:- उपायुक्त….*
    ==================
    महिला दिवस को लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय
    ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- श्यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवतारू। अर्थात जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। हम जानते है महिलाओं का समाज निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है, महिलाओं को सशक्त व स्वाबलंबी बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
    आज हम सभी देख रहे है, महिलाए आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बन रही है। हमे यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरूष और महिला दोनोें समान रूप से योगदान करते हैं। हर महिला विशेष होती है चाहे व घर पर हो या कार्यालय में। आज महिलाएं अपने आस-पास की दुनियां में बदलाव ला रही है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि बच्चों की परवरिश और घर को घर बनाने में एक प्रमुख भूमिका भी निभाती है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम उस महिला की सराहना करें और उनका सम्मान करे जो अपने जीवन में सफलता हासिल कर रही है।
    वर्तमान युग को नारी उत्थान का युग कहा जाय तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी, आज हमारे देश भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना पताका फेहरा रही है, मौजूदा सरकारें भी महिलाओं को हर क्षेत्र में अपना भविष्य निर्माण करने का अवसर उपलब्ध करा रही हैं जो महिलाओं के विकास के लिए रामबाण साबित हो रहा है।
    वर्तमान में पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली नारी किसी पर भार नहीं बनती वरन अन्य साथियों को सहारा देकर प्रसन्न होती है, यदि हम सभी विदेशी भाषा एवं पोशाक को अपनाने में गर्व महसूस करते हैं तो क्या ऐसा नहीं हो सकता कि उनके व्यवहार में आने वाले सामाजिक न्याय की नीति को अपनाएं और कम से कम अपने घर में नारी की स्थिति सुविधाजनक एवं सम्मानजनक बनाने में भी पीछे ना रहे।
    अंत में आप सभी जिलावासियों से यही आग्रह होगा कि हम अपने जीवन में महिलाओं का सम्मान करें। भु्रण हत्या, महिला उत्तपीड़न, डायन प्रथा जैसे मानसिक कुरीतियों को समाज से पूर्ण रूप से खत्म करने में अपना हर संभव योगदान सुनिश्चित करें।

    *● कैसे हुई महिला दिवस की शुरुआत…..*
    महिला दिवस की शुरुआत से पहले 19 वीं शताब्दी के मध्य में, जब 8 मार्च, 1857 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में कुछ महिला श्रमिकों के एक समूह ने काम की बेहतर स्थिति और अच्छे वेतन की मांग के साथ एक विरोध प्रदर्शन किया। उस वक्त पुलिस ने आक्रामक रूप से उस प्रदर्शन को कुचल दिया, लेकिन कई सालों के बाद दृढ़ निश्चय रखने वाली उन महिलाओं ने अपनी मजदूर यूनियन बनाई। अपने महत्व और अधिकारों के लिए महिलाओं के उस निरंतर संघर्ष को याद करने के लिए साल 1911 में, 19 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) के रूप में मनाया गया। हालांकि महिला दिवस की तारीख को साल 1921 में बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। तब से यह उसी दिन मनाया जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड तथा बिहार के प्रत्येक थाना क्षेत्र राष्ट्र संवाद को पत्रकार की है आवश्यकता
    Next Article होली रास,रंग, उल्लास व तरंग का पर्व है:उपायुक्त

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.