महादेव डिग्री कॉलेज में संजू देवी बनीं अध्यक्ष, निदेशकों ने सौंपा नियुक्ति पत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: महादेव डिग्री कॉलेज, शहीद चौक, टंडवा में मंगलवार को कॉलेज प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबे समय से रिक्त अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से संजू देवी, पति नागेश्वर साह का चयन किया गया। कॉलेज के निदेशक महादेव कुमार, पिता बलेश्वर साहू तथा निदेशक रीना देवी, पति तीरथ कुमार साहू ने संयुक्त रूप से संजू देवी को अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। निदेशकों ने विश्वास जताया कि संजू देवी अपनी नई जिम्मेदारी का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए कॉलेज के शैक्षणिक एवं संस्थागत विकास को नई गति देंगी। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या जयन्ती केराई, उप-प्राचार्य अमन कुमार पासवान, सदस्य अनिल कुमार साह, मेष कुमार, भुवन कुमार, पवन कुमार, हवंती देवी, संतोषी देवी, रितेश ठाकुर, अल्ताफ हुसैन, रविंद्र नाथ ठाकुर, सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार राणा, मनोज कुमार साव, रूपा श्री कुमारी, अनिमा कुजूर, किरण कुमारी, दीपक कुमार, सेवंती कुमारी, आशीष कुमार, पवन कुमार राम, किरण देवी, सुष्मिता कुमारी, मंजू देवी एवं जीरवा देवी सहित अन्य सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे। महादेव डिग्री कॉलेज, शहीद चौक, टंडवा, चतरा झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से संबद्ध है। कॉलेज का स्टडी सेंटर कोड SCPR-068 है। कॉलेज प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि संजू देवी की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से संस्थान के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों को और मजबूती मिलेगी तथा कॉलेज विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा।

