Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2026Updated:August 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जादूगोड़ा। पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा प्रखंड के मौजा कोइमा मोहनपाल स्थित सरकारी बालू घाट से सटे निजी स्टॉक यार्ड में बड़े पैमाने पर बालू डंप किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि घाट से निकलने के तुरंत बाद बालू को करीब 100 मीटर की दूरी पर डंप किया जा रहा है। इस दौरान कथित तौर पर ई-चालान, रॉयल्टी और JIMMS पोर्टल की एंट्री का पालन नहीं किया जा रहा है।

    ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बिना नंबर के ट्रैक्टरों से लगातार बालू ढुलाई हो रही है और स्टॉक यार्ड में लाखों CFT बालू जमा हो चुका है। उनका आरोप है कि सरकारी घाट से निकली बालू को रिकॉर्ड से बाहर रखकर बाद में निजी तौर पर बेचने का खेल चल रहा है, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो सकता है।

    मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला खनन कार्यालय में RTI दाखिल कर घाट के ठेकेदार की वैधता, स्टॉक यार्ड के फॉर्म-J एवं उसकी स्वीकृत क्षमता तथा पिछले तीन महीनों में बालू ढोने वाले वाहनों और उनके ई-चालान की जानकारी मांगी है।

    ग्रामीणों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से JIMMS के आंकड़ों का मौके पर भौतिक सत्यापन कर स्टॉक में जमा बालू से मिलान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि रिकॉर्ड में दर्ज मात्रा और मौके पर मौजूद बालू में अंतर मिलने पर पूरे मामले की जांच जरूरी है।

    मामले में जिला खनन पदाधिकारी का पक्ष जानने के लिए राष्ट्र संवाद ने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर प्रकाशित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश
    Next Article अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Related Posts

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    October 15, 2026

    दुर्गागंज बाजार के सराय कंसराय त्रिमुहानी पर पाइप फटने से जलभराव और टूटी सड़क से लोग परेशान, मरम्मत

    October 15, 2026

    लेख –

    October 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विरोध की आजादी और व्यापारियों की आजीविका, दोनों की रक्षा जरूरी

    दुर्गागंज बाजार के सराय कंसराय त्रिमुहानी पर पाइप फटने से जलभराव और टूटी सड़क से लोग परेशान, मरम्मत

    लेख –

    पंजाब में नशे का तांडवः वर्दी बनी त्रासदी

    सरायकेला में सड़क हादसों का कहर, एक ही दिन दो युवाओं की मौत

    एग्रिको पूजा पंडाल का रघुवर दास ने किया उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    रामबली सिंह के निधन पर 24 अक्टूबर को जुटेंगे बिहार के 12 हजार से अधिक वत्स गोत्रीय

    छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान, घर-घर होगा सत्यापन

    राजीव कुमार को जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष

    परोरा गांव से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.