इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन ने नए पदाधिकारियों का किया मनोनयन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में डिप्टी चेयरमैन प्रमोद तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन चौहान के निर्देश पर झारखंड प्रदेश का गठन किया गया है। संगठन राज्य में मानवाधिकारों की रक्षा, शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के साथ जरूरतमंदों को कानूनी, मानसिक एवं सामाजिक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य करेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रवीण कुमार को कोल्हान प्रवक्ता, श्वेता सिंह को कोल्हान सचिव, नमिता सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव और रूबी सिंह को जिला सहायक सचिव मनोनीत किया गया। वहीं विनीत राय, नंद शर्मा, सुनीता देवी और पी. लता को जिला बोर्ड सदस्य बनाया गया।
प्रमोद तिवारी ने नए पदाधिकारियों को संगठन के कार्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया। प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह ने सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन चौहान के प्रति आभार जताया और संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में स्टेट कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा रामगढ़ जिलाध्यक्ष आदित्य दांगी, विकास अग्रवाल, संजय जायसवाल, जगतार सिंह, अमन सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

