Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जमशेदपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2026Updated:August 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक बार फिर बाढ़ का खतरा गहरा गया है। शहर की दोनों प्रमुख नदियां खरकाई और स्वर्णरेखा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे नदी किनारे बसे निचले इलाकों में दहशत का माहौल है।
    प्रशासन द्वारा नदी तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में लगातार माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित बस्तियों को खाली भी कराया जा रहा है।
    जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बड़बिल डैम के चार फाटक खोले गए हैं, जबकि सरायकेला-खरसावां स्थित चांडिल डैम के 13 फाटक आधा मीटर तक खोल दिए गए हैं। डैमों से छोड़े जा रहे पानी के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की आशंका और बढ़ गई है।

    कोल्हान क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। नदी किनारे स्थित कई बस्तियों में पानी प्रवेश कर चुका है और स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
    जिले के उपायुक्त ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी), मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद समेत तीनों नगर निकायों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
    प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए अगले कुछ घंटे प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनई पीढ़ी पढ़े संस्कृत की सूक्तियां, भविष्य संवर जाएगाःसरयू राय
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137 वे मन की बात का संस्करण बेहद प्रेरणादायक: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस फिर सक्रिय, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को नई टीमें गठित होंगी

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137 वे मन की बात का संस्करण बेहद प्रेरणादायक: राजेश शुक्ल

    August 30, 2026

    नई पीढ़ी पढ़े संस्कृत की सूक्तियां, भविष्य संवर जाएगाःसरयू राय

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस फिर सक्रिय, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को नई टीमें गठित होंगी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137 वे मन की बात का संस्करण बेहद प्रेरणादायक: राजेश शुक्ल

    जमशेदपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    नई पीढ़ी पढ़े संस्कृत की सूक्तियां, भविष्य संवर जाएगाःसरयू राय

    नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    पोटका में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

    घाटशिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

    मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सभी संस्थाएं मिलकर करें प्रयास : फाउंडेशन

    प्रधानमंत्री एससी/एसटी कानून के तहत दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं: प्रियंका गांधी

    भारत को नशामुक्त बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.