Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    घाटशिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2026Updated:August 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर/घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में घाटशिला थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण एसपी शुभम ने बताया किपुलिस को 29 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि मुसाबनी क्षेत्र से कुछ युवक ब्राउन शुगर लेकर घाटशिला थाना क्षेत्र में बिक्री के उद्देश्य से आने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विकास कुमार लागुरी के नेतृत्व में टीम ने घाटशिला थाना क्षेत्र के अमाईनगर पुलिया के समीप घेराबंदी कर कार्रवाई की।
    छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। जांच के दौरान उनके पास से कुल 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय महानंद (19) और आकर्षित कुमार (19) के रूप में हुई है। दोनों मुसाबनी थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक काले रंग की मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

    इस कार्रवाई में एसडीपीओ विकास कुमार लागुरी के अलावा सहायक थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा, पुलिस अवर निरीक्षक रजनीश आनंद, प्रेम कुमार निषाद, सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार तथा घाटशिला थाना के रिजर्व गार्ड के कई जवान शामिल थे।

    पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानवाधिकारों की रक्षा के लिए सभी संस्थाएं मिलकर करें प्रयास : फाउंडेशन
    Next Article पोटका में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

    Related Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस फिर सक्रिय, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को नई टीमें गठित होंगी

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137 वे मन की बात का संस्करण बेहद प्रेरणादायक: राजेश शुक्ल

    August 30, 2026

    जमशेदपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस फिर सक्रिय, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को नई टीमें गठित होंगी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 137 वे मन की बात का संस्करण बेहद प्रेरणादायक: राजेश शुक्ल

    जमशेदपुर में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर

    नई पीढ़ी पढ़े संस्कृत की सूक्तियां, भविष्य संवर जाएगाःसरयू राय

    नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    पोटका में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

    घाटशिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

    मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सभी संस्थाएं मिलकर करें प्रयास : फाउंडेशन

    प्रधानमंत्री एससी/एसटी कानून के तहत दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं: प्रियंका गांधी

    भारत को नशामुक्त बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.