Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पोटका में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2026Updated:August 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना टाटा-हाता मुख्य मार्ग स्थित पावरू मोड़ के पास हुई, जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर चल रहे युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
    मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के उरुगुटू निवासी सुमन मंडल के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुमन मंडल सड़क किनारे चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।
    घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर टाटा-हाता मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
    सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और प्रशासन लोगों को शांत कराने में जुटा हुआ था।
    पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
    Next Article नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.