Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : जरांगे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, सीएम और डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र : जरांगे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, सीएम और डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

    News DeskBy News DeskAugust 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जालना (महाराष्ट्र). मराठा आरक्षण के लिए संघर्ष करने वाले मनोज जरांगे शनिवार 29 अगस्त से अंतरवाली सराटी में भूख हड़ताल पर बैठ गए. यह भूख हड़ताल सुबह 10 बजे शुरू हुई और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक उपवास शुरू करने से पहले, जरांगे ने गांव जाकर वहां के देवता को नमन किया. इसके साथ-साथ उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को भी श्रद्धांजलि अर्पित की.

    वहीं, जरांगे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर मराठा समुदाय के प्रति द्वेष रखने और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर उन्हें समर्थन देने का आरोप लगाया है. इससे पहले भी जरांगे कई बार मराठा आरक्षण के लिए विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने साफ किया है कि यह उनकी आखिरी भूख हड़ताल है, जो निर्णायक साबित होगी. हालात को देखते हुए जालना पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं.

    जरांगे ने सरकार से मांग की है कि मराठा समुदाय के आरक्षण पर ठोस और अंतिम फैसला जल्द से जल्द लिया जाए. जरांगे ने सरकार को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले पर अब उन्हें कोई राहत नहीं मिलेगी. जरांगे की भूख हड़ताल पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आलोचना करते हुए कहा कि मैं जरांगे पर कोई ध्यान नहीं देता. इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. किसी को भी हमारे आरक्षण के हिस्से को छूना नहीं चाहिए, और न ही ओबीसी का हक मरना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर आप सच में कुछ देना चाहते हैं, तो वैसा ही करें जैसा ईडबलूएस कैटेगरी के लिए किया था.

    उन्होंने कहा कि बिना मांग के ही कोटा दस प्रतिशत बढ़ा दिया, जिससे इसकी सीमा 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है. इसे 40 प्रतिशत और बढ़ा दें और ए,बी,सी और डी कैटेगरी को ही खत्म कर दें. कोई मनोज जरांगे से अगर उलझना ही चाहता है तो यह उसकी मर्जी है, लेकिन हमारी चिंता यह है कि कोई भी ओबीसी के साथ छेड़छाड़ न करे. जरांगे ने जाति सत्यापन समिति को समाप्त करने की भी मांग रखी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर राज्य सरकार आरक्षण से संबंधित सभी लंबित मामले को हल नहीं करती हौ तो वह सीएम आवास तक एक मार्च निकालेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान रवाना, एससीओ समिट में लेंगे हिस्सा, रिश्ते मजबूत करने पर फोकस
    Next Article नेपाल में अब भारत समेत 4 विदेशी एजेंसी चलाएंगी रेस्क्यू ऑपरेशन, सरकार से मिली मंजूरी

    Related Posts

    NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

    August 29, 2026

    जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा

    August 29, 2026

    स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

    जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा

    स्टील एक्सप्रेस में महिला यात्री की सोने की चेन चोरी, RPF-GRP की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला की हत्या का प्रयास, संघर्ष कर बची जान

    चतरा में सड़क हादसे ने खोली पशु तस्करी की पोल, मवेशियों से लदा पिकअप पलटने से 15 गायों की दर्दनाक मौत

    निखार सबलोक हत्याकांड : पूछताछ के दौरान अशोक सिंह राघव की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में इलाज जारी

    नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद शिवहर में बाढ़ का अलर्ट, मंत्री रत्नेश सदा ने किया बागमती का निरीक्षण

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर रामगढ़ में दौड़ा उत्साह, उपायुक्त ऋतुराज ने धावकों संग लगाई दौड़।

    हजारीबाग में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रैक पर आई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी वंदे भारत

    कराइकेला थाना क्षेत्र में दो बाइक की जोरदार टक्कर, छह घायल तीन की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.