Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना वायरस से बचना है तो ये भारतीय तरीका अपनाएं: बेंजामिन नेतन्‍याहू
    Breaking News राष्ट्रीय

    कोरोना वायरस से बचना है तो ये भारतीय तरीका अपनाएं: बेंजामिन नेतन्‍याहू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने दुनिया भर में आफत बने कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने लोगों को सलाह दी है कि वह भारतीय तरीका अपनाएं. उन्‍होंने कहा, इजरायल के लोग अभिवादन के लिए भारतीय तरीके को फॉलो करते हुए नमस्‍ते कहें.इससे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी. बता दें कि दुनिया भर के प्रमुख देश कोरोना संक्रमण के कहर से जूझ रहे हैं. अब तक दुनिया में करीब 3000 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है.भारत, इंडोनेशिया और थाईलैंड में कोरोना वायरस के नए मामलों की पुष्टि होने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों से स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने और रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने को कहा है. भारत में अब तक कोरोना के 29 मामले आ चुके हैं.एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेंजामिन नेतन्‍याहू ने कहा कि वायरस को फैलने से रोकने के लिए कई उपायों की घोषणा की जाएगी. लेकिन कुछ साधारण से तरीके हैं, जैसे हाथ मिलाना छोड़कर भारतीय स्टाइल में नमस्ते किया जा सकता है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने दोनों हाथों को जोड़कर लोगों को बताया भी कि लोगों से मिलकर भारतीय किस तरह से नमस्ते करते हैं.इटली में 100 से अधिक की मौत- बता दें कि कोरोना वायरस से इटली में मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 100 के पार पहुंच गया और संक्रमण की चपेट में आने वाले व्यक्तियों की संख्या तीन हजार से ऊपर चली गई है.सरकार ने यह जानकारी दी. पिछले चौबीस घंटों में 28 और लोगों की जान चली गई जिससे मृतकों की संख्या 107 हो गई है. चीन के बाहर कोरोना वायरस से मरने वालों की यह सर्वाधिक संख्या है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इटली में अब तक संक्रमण के 3,089 मामले दर्ज किए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना वायरस: बीमा कंपनी को देना होगा इलाज का पूरा खर्चा, IRDA का सख्त निर्देश
    Next Article जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद प्राइवेट कंपनियों ने दिए 13 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.