राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के कैरासाई में जलाभिषेक यात्रा के दौरान जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता सूरज मंडल व उनके परिवार के साथ कथित मारपीट और छेड़खानी की घटना को लेकर भाजपा ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। गुरुवार को जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सूरज मंडल के आवास पहुंचकर घटना की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच की मांग की।
भाजपा ने बाहरी लोगों की कथित भूमिका और साजिश के पहलू की भी जांच की मांग की। नेताओं ने कहा कि कार्रवाई में देरी हुई तो ग्रामीण एसपी से मिलकर शिकायत की जाएगी और जरूरत पड़ने पर थाना घेराव सहित चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

