Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में बैंको व अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देशःउपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में बैंको व अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देशःउपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 4, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Nizam Khan
    *■ जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में बैंको व अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देशः- उपायुक्त….*
    ==================
    *■ योजना के लाभ मिलने में न हो देरी, आवेदकों के आवेदन का निष्पादन करें त्वरित गति सेः- उपायुक्त….*
    ==================
    उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की समीक्षा बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।
    समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला अंतर्गत नगद जमा अनुपात, क्रॉप ऋण, पी०एम० किसान, पी०एम०ई०जी०पी०, के साथ चल रहे विभिन्न कार्यों की वास्तुस्थिति से अवगत हुई। इसके अलावे उन्होंने जिला अंतर्गत नगद जमा अनुपात की समीक्षा करते हुए एल०डी०एम० श्री आर0पी0एम सहाय को निदेशित किया कि सभी बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर अपने अधिनस्थ अधिकारियों को नगद जमा अनुपात में बढ़ोतरी कराने का निर्देश दे। साथ हीं उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गयी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनो के जल्द से जल्द निष्पादित करते हुए लाभूकों के व्यवसाय का निरंतर अनुश्रवण करते रहें। साथ हीं समय-समय पर उन्हें सहयोग व आवश्यक मार्गदर्शण देते रहें।
    *■ बैंक व संबंधित विभाग लाभुकों को लाभ दिलाने हेतु प्रखण्ड स्तर पर करें कैम्प का आयोजनः उपायुक्त….*
    बैठक के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने बकरी पालन, मछली पालन, डेयरी उद्योग, किसान क्रेडिट कार्ड आदि के माध्यम से लाभुकों को लाभ दिलाने एवं आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभाग एवं बैंक के अधिकारियों को निदेशित किया कि प्रखण्ड स्तर पर कैम्प का आयोजन कर लोगों को योजनाओं का लाभ व उनकी समस्याओं का समाधान करें। साथ हीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत आयें हुए सभी आवेदन में योग्य लाभुकों का जल्द से जल्द चयन करने का निर्देश दिया।
    *■ पी०एम०ई०जी०पी० से संबंधित आवेदनों को न रखें लंबितः-उपायुक्त….*
    इसके अलावे समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित सभी बैंक अधिकारियों को निदेशित किया कि पी०एम०ई०जी०पी० के आवेदनों को बिना वजह लंबित ना रखें, अगर किसी आवेदन में त्रुटि है तो उसे उचित कारणों के साथ इसे अस्वीकृत करें। साथ हीं उन्होंने इज ऑफ डूइंग बिजनेस प्रबंधक को निदेशित किया कि पी०एम०ई०जी०पी० के तहत आवेदित आवेदनों में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित बैंक एवं आवेदकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सामस्या का निदान करें, ताकि आवेदकों को समस्या का सामना न करना पड़े।
    *■ बैंकों की सुरक्षा व साइबर अपराध जागरूकता पर दे विशेष ध्यानः-उपायुक्त….*
    समीक्षा बैठक के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने सभी बैंक अधिकारियों को निदेशित किया कि बैंक में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सारी सुरक्षात्मक व्यवस्था को पूर्ण रखे ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटा जा सके। साथ हीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि शहरी व ग्रामीण शाखाओं के सभी बैंकों का एक्सपर्ट द्वारा सिक्यूरिटी ऑडिट करा कर सुनिश्चित कर लें कि सभी शाखाओं में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल, सीसीटीवी कैमरा, प्रवेश निकास द्वार पर चैन, जरूरत के हिसाब से मेटल डिटेक्टर आदि लगे हुए हो। इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि बैंक शाखाएं नजदीकी थाना से समन्वय स्थापित कर उनके सुझाव पर अमल करें, ताकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से किसी तरह की समस्या न उत्पन्न हो। इस दौरान उन्होंने एलडीएम व बैंकों के प्रतिनिधियों को निदेशित किया कि साईबर क्राईम एवं गैर वित्तीय संस्थाओ पर लोगों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम व प्रचार-प्रसार करते रहे, ताकि आमजनों साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जा सके।
    *इसके अलावे मौके पर उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी* श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव ने सभी बैंक अधिकारियों से कहा कि वे अपने बैंक में एक एंट्री रजिस्टर रखे जिसमे बैंक आने वाले सभी लोगो का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक आने की वजह आदि का एंट्री करे। सी०सी०टी०वी० का अधिष्ठापन बैंक में इस तरह से कराये की बैंक परिसर एवं बैंक के बाहर आसानी से निगरानी की जा सके। साथ हीं उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को अपने यहाँ एक सिक्युरिटी नोडल बनाने एवं इसकी जानकारी थाना से प्रतिनियुक्त सिक्युरिटी नोडल को देने की बात कही, ताकि ये लोग आपसी समन्वय के साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहतर कार्य कर सकें।
    *समीक्षा बैठक में उपरोक्त के अलावे* उपविकास आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल, ए०जी०एम० आ०रबी०आई० श्री डब्लू०डब्लू० तिग्गा, एल०डी०एम० श्री आर०पी०एम० सहाय, जिला मतस्य पदाधिकारी, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article पीएम आवास व मनरेगा स्थल का परियोजना पदाधिकारी ने किया जांच

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.