Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। कर्नाटक के बीदर शहर में हुए एटीएम कैश वाहन लूटकांड की जांच के सिलसिले में कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित परदेशी पाड़ा में छापेमारी की। पुलिस टीम ने उन किराए के मकानों की तलाशी ली, जहां मामले में गिरफ्तार आरोपी आलोक सिंह उर्फ अंबानी और अमन सिंह रह रहे थे। दोनों आरोपी बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
    जानकारी के अनुसार, कर्नाटक पुलिस ने पूर्व में वैशाली जिले से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान उनकी निशानदेही पर हथियार बरामद किए गए हैं। वहीं, आलोक सिंह के पास मौजूद एक बाइक की पेट्रोल टंकी से दो जिंदा गोलियां भी बरामद होने की बात सामने आई है।
    स्थानीय लोगों के मुताबिक, आलोक सिंह अपनी पत्नी और करीब दो साल की बेटी के साथ अप्रैल में परदेशी पाड़ा में किराए के मकान में रहने आया था। वह मानगो स्थित एक सोफा दुकान में काम करने की बात बताता था। वहीं अमन सिंह भी पास के एक अन्य मकान में किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी कुछ दिनों से घर से बाहर थे। आलोक की पत्नी भी तीन दिन पहले यह कहकर घर से निकली थी कि आलोक का एक्सीडेंट हो गया है।
    कर्नाटक पुलिस के अनुसार, जनवरी 2025 में बीदर शहर में एटीएम कैश वाहन को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस दौरान सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और वाहन में रखे करीब 93 लाख रुपये नकद लूट लिए गए थे।
    फिलहाल कर्नाटक पुलिस की टीम सोनारी में छापेमारी और जांच की कार्रवाई जारी रखे हुए है। मामले में अन्य संदिग्धों और लूट की रकम के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

    ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक
    Next Article बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    Related Posts

    बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    August 18, 2026

    मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक

    August 18, 2026

    भारी बारिश से लबालब हुआ पनसुआं डैम, ओवरफ्लो पानी ने लिया झरने का रूप; देखने उमड़े लोग

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारिश में डूबी पुरानी पुलिया, सरायकेला-खरसावां मार्ग पर आवागमन ठप

    सोनारी में कर्नाटक पुलिस की छापेमारी, ATM कैश वाहन लूटकांड की जांच तेज

    मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक

    भारी बारिश से लबालब हुआ पनसुआं डैम, ओवरफ्लो पानी ने लिया झरने का रूप; देखने उमड़े लोग

    गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

    JSSC CGL रद्द होने के फैसले से अभ्यर्थियों में आक्रोश, प्रोजेक्ट भवन के बाहर बारिश में प्रदर्शन

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    लगातार बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा,13 फाटक खोले गए

    गोलमुरी में डिवाइडर से फिर टकराया ट्रक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    चार माह का गर्भ गिरने पर सिद्धेश हॉस्पिटल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.