लगातार बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा,13 फाटक खोले गए
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के बाद डै
म के 13 फाटक खोल दिए गए हैं। इससे स्वर्णरेखा नदी के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हुई है और नदी के तटीय व निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

डैम से बड़ी मात्रा में पानी स्वर्णरेखा नदी में छोड़े जाने के कारण नदी उफान पर है। प्रशासन की ओर से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। स्थानीय स्तर पर भी लोगों से नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

