* पुण्यतिथि पर रविन्द्रनाथ टैगोर को पूर्व मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
डॉ दिनेश कुमार सारंगी द्वारा आवासीय कार्यालय में ठाकुर रवींद्र नाथ टैगोर की पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।डॉ सारंगी एवं उनके साथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सारंगी ने मौके पर कहा कि टैगोर महा मानव थे।बहुमुखी प्रतिभा के वह धनी थे।उन्होंने सभी आयु वर्ग के लिए रचना के थी।कवि,संगीतकार,नाटक कार सभी रूपों में वह अद्भुत थे।एशिया के पहले नोवेल पुरस्कार विजेता थे। गीतांजलि उनकी अमूल्य निधि है।उस महान विभूति को मै शत शत नमन करता हूं।मौके पर सुदीप पटनायक,जीतवाहन राउत,हुकुम महतो,सगीर हुसैन ,बिजली आलम,विनांदो जाना सनत कर आदि उपस्थित थे।

