Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क के पास शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से धारदार हथियार बरामद किया। इस दौरान कार में सवार पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार, पांचों युवक एक कार से निक्को पार्क के समीप पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे और कार का दरवाजा खोलकर तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। युवकों के इस व्यवहार को देखकर आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार युवकों से पूछताछ शुरू की। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की सीट के नीचे से एक धारदार हथियार बरामद हुआ।

    हथियार मिलने के बाद पुलिस ने पांचों युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक धारदार हथियार अपने साथ क्यों लेकर घूम रहे थे और उनका इरादा क्या था। साथ ही पुलिस युवकों के नशे में होने की बात की भी जांच कर रही है।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पूछताछ के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की संभावना है।

    निक्को पार्क के पास कार सवार पांच युवक धारदार हथियार के साथ हिरासत में पुलिस कर रही पूछताछ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल बस ने 7 वर्षीय बच्ची को कुचला, मौत; दो घायल, सड़क जाम
    Next Article एलबीएसएम कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा करंट की चपेट में, छात्रों में आक्रोश

    Related Posts

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    September 22, 2026

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    September 22, 2026

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    दुर्गा पूजा में सुगम यातायात व पार्किंग को लेकर केंद्रीय समिति ने कसी कमर

    निखार सबलोक हत्याकांड की जांच तेज, सिदगोड़ा में विक्रम शर्मा के कार्यालय में छापेमारी

    दुर्गापूजा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने डीसी को लिखा पत्र

    जमुई में वायरल छेड़छाड़ कांड का आरोपी पुलिस से भिड़ा, गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.