Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात कर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की तांबा खदानों एवं मौभंडार स्थित स्मेल्टर-रिफाइनरी संयंत्र को पूर्ण क्षमता से संचालित कराने की मांग की है।

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों का विस्तार और चुनौतियां

    सांसद ने कहा कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत स्थित एचसीएल का इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के तांबा उत्पादक उपक्रमों में शामिल है।

    उनके प्रयासों से सुरदा, केंदाडीह एवं राखा तांबा खदानों का संचालन दोबारा शुरू हुआ, लेकिन वर्तमान में भी इन खदानों में पूर्ण क्षमता से उत्पादन नहीं हो पा रहा है।

    वहीं मौभंडार स्थित स्मेल्टर एवं रिफाइनरी संयंत्र का संचालन भी अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

    सांसद ने बताया कि पिछले दस वर्षों में राखा माइंस के यूसीआईएल के साथ लीज ओवरलैपिंग, भूमि उपलब्धता, माइनिंग लीज, पर्यावरण एवं वन स्वीकृति जैसी कई महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं।

    इसके बावजूद मुसाबनी क्षेत्र की धौबनी, किसनगढ़िया एवं पाथरगोड़ा तांबा खदानें अब तक शुरू नहीं हो सकी हैं।

    उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग की है कि सुरदा, केंदाडीह एवं राखा खदानों में पूर्ण उत्पादन सुनिश्चित कराया जाए, सिद्धेश्वर खान ब्लॉक में लंबित खनन कार्य शुरू कराया जाए तथा मौभंडार स्मेल्टर-रिफाइनरी संयंत्र को शीघ्र पुनः चालू कराया जाए।

    इसके अलावा सांसद ने धातकीडीह, तिरिलडीह, रामचंद्र पहाड़ एवं नंदूप तांबा ब्लॉकों का शीघ्र सर्वेक्षण, विकास एवं खनन कार्य प्रारंभ कराने की भी मांग की है।

    उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और तांबा उत्पादन को भी नई गति मिलेगी।

    केंद्रीय मंत्री का सकारात्मक रुख और निर्देश

    केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सांसद की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए अपने पीएस कार्तिकेन को निर्देश दिया कि एचसीएल के सीएमडी के साथ सितंबर के प्रथम सप्ताह में रिव्यू बैठक आयोजित की जाए।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से यदि कोई अड़चन आती है तो जरूरत पड़ने पर वे स्वयं राज्य सरकार से बातचीत करेंगे।

    केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया बहुत जल्द तांबा खदानों व स्मेल्टर-रिफाइनरी को पूर्ण क्षमता से संचालित होगा।

    मौके पर मुख्य रूप से दिनेश साब उपस्थित थे।

    भारत में तांबे की बढ़ती मांग को देखते हुए हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। घाटशिला स्थित यह परिसर न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के खनिज क्षेत्र की रीढ़ है। अधिक जानकारी के लिए आप हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

    इस पहल से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और खनन क्षेत्र में नए रोजगार सृजित होंगे। सांसद महतो के लगातार प्रयास क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

    जी किशन रेड्डी झारखंड खनन तांबा खदानें सांसद विद्युत वरण महतो हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की
    Next Article आज जरूरत बुनकरों की आय बढ़ाने की हैःराज्यपाल 13वें हस्तकरघा दिवस पर

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.