पोटका। झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित स्कूली छात्र छात्रायो की सृजनी शक्ति को बढ़ाने के लिए विगत 2 अगस्त 2026 को माताजी आश्रम हाता में साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 12 विद्यालय तथा महाविद्यालय के प्रथम चरण प्रतियोगिता के कुल 60 सफल भागियो ने भाग लिया। साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। उक्त सभी सफल प्रतिभागियों को आगामी 11 अक्टूबर 2026 को आश्रम हाता में परिषद का वार्षिक उत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा. उक्त पुरस्कार विकास एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिया जायेगा यह जानकारी परिषद के अध्यक्ष भवतारण मंडल तथा झारखण्ड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे ने संयुक्त रूप से दी.

