राष्ट्र संवाद संवाददाता
चाकुलिया: चाकुलिया से गुरुवार को कांवरियों का एक टोली पश्चिम बंगाल स्थित तारकेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ. पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के प्रसिद्ध शिव धाम तारकेश्वर शिव मंदिर में सावन के महीनों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती हैं. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला से भी हजारों की संख्या में शिव भक्त तारकेश्वर धाम भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं एवं बाबा भोलेनाथ से सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए आशीर्वाद लेते हैं. भक्तों के द्वारा सेवड़ा पुली के गंगा नदी से जल लेकर लगभग 50 किलोमीटर पैदल चलकर पहले बाबा लोकनाथ के मंदिर में जलाभिषेक कर एवं वहां से तारकेश्वर धाम जाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं. इस दौरान चाकुलिया से शिव भक्तों की टोली भारी संख्या में तारकेश्वर धाम के लिए स्टील एक्सप्रेस से रवाना हुए. इस दौरान भक्तों के द्वारा पूरा स्टेशन बोल बम के जयकारा से गूंज उठा. इस मौके पर तारकेश्वर धाम जाने वाले शिव भक्तों में चाकुलिया के सरडीहा पंचायत अंतर्गत पानीबांका का गांव के लोकेश राणा, घनश्याम गिरि,लोकेश घाटूआरी, सपन दास, तपन महाकुड़, राजीव गिरी, शशांक नायक, तपन चौधरी सुशील महाकुड़ आदि उपस्थित थे।

