4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
संतोष सिन्हा
दुमका। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड सरकार 4 अगस्त 2026 से देवघर-बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करेगी। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (JFI) के माध्यम से संचालित इस सेवा में श्रद्धालु देवघर, बासुकीनाथ और त्रिकूट का आकाशीय दर्शन करने के साथ देवघर से बासुकीनाथ तक हवाई यात्रा भी कर सकेंगे।
बासुकीनाथ हेलीपैड को बेस हेलीपैड बनाया गया है। देवघर व बासुकीनाथ के आकाशीय दर्शन का किराया ₹2,850, देवघर-त्रिकूट दर्शन का ₹3,750 तथा देवघर से बासुकीनाथ एकतरफा यात्रा का किराया ₹4,500 निर्धारित किया गया है। सरकार ने सेवा के सुरक्षित संचालन और व्यापक प्रचार-प्रसार की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

