29 जुलाई से एक महीने का सेवा शिविर लगाएगा ओम कावंरिया सेवा संघ-पप्पू सिंह
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर। ओम कांवरिया सेवा संघ सावन में शिवभक्तों की सेवा के लिए देवघर कांवरिया पथ में सुइयां पहाड़ स्थित घुटिया में शिविर लगाएगा। आगामी 29 जुलाई से 27 अगस्त तक यह शिविर लगेगा। शिविर के लिए 32 वोलेंटियर की टीम सोमवार को रवाना हुई है। वहीं अलग अलग शहरों के दर्जन भर वोलेंटियर शिविर पर पहुंचेंगे। शिविर का उद्घाटन 29 जुलाई को शाम में पूजा-आरती के बाद होगा।
बिरसानगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन सम्मेलन में संस्था के प्रमुख पप्पू सिंह ने बताया कि संगठन लगातार 16 वर्षो से यह शिविर लगा रहा है। शिविर में इस वर्ष भी शिवभक्तों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शिवभक्तों के लिए नहाने, खाने, शौचालय, भोजन, नाश्ता और मसाज की व्यवस्था रहेगी।
प्रत्येक सुबह और शाम को पूजा और आरती होगा। शिविर में भक्तों की थकान दूर करने के लिए मशीनों से फुट, हेड और बाॅडी मसाज दिया जाएगा। गर्म पानी की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही सुबह और शाम नाश्ता के साथ भोजन दिया जाएगा। पूरी, सब्जी, हलवा, फल, साबुनदाना, खीर का वितरण होगा। मोबाइल चार्जर की व्यवस्था रहेगी। भक्तों के रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की जाएगी। इस संवाददाता सम्मेलन में संस्था के संरक्षक धनंजय कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, सतेन्द्र सिंह, एमवी राव भी उपस्थित थे।

