कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
कांड्रा: थाना क्षेत्र के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर शनिवार सुबह यात्रियों से भरा एक ऑटो (संख्या JH 05DM 6241) किसी पिकअप वैन से टकराकर पलट गया. हादसे में ऑटो सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आईं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद ऑटो चालक घायलों को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा.
बताया जाता है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही एक अन्य ऑटो चालक दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को वहां से लेकर चला गया. हालांकि बाद में कांड्रा पुलिस ने ऑटो को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ ही फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी हुई है.
कांड्रा: थाना क्षेत्र के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर शनिवार सुबह यात्रियों से भरा एक ऑटो (संख्या JH 05DM 6241) किसी पिकअप वैन से टकराकर पलट गया. हादसे में ऑटो सवार लगभग सभी यात्रियों को चोटें आईं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.